पिपरी कोतवाली के दरियापुर गांव निवासी जवाहिर के मुताबिक उनका परिवार के लोगों से रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर रविवार शाम वह गालीगलौज कर रहे थे। बेटे समित के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर विपक्षी के परिजन भी लाठी-डंडा और लोहे की राॅड लेकर मौके पर पहुंच गए और सुमित को पीट दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए भेजकर घटना की जांच में जुट गई है।