फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ग्रीष्मकालीन विशेष सूबेदारगंज-दादरी स्पेशल का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sun, 26 Apr 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने जनपद के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। प्रयागराज के सूबेदारगंज से दादरी के बीच चलने वाली यह ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी प्रतिदिन रात 8:38 बजे सिराथू स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन 30 अप्रैल तक चलेगी, जबकि वापसी में 1 मई तक संचालित होगी। इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य श्रेणी के पांच कोच, थ्री-टियर स्लीपर के आठ कोच, एसी थ्री-टियर का एक और एक कोच एसी फर्स्ट कम सेकंड क्लास का लगाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 02417 सूबेदारगंज-दादरी स्पेशल ट्रेन सूबेदारगंज से रात 8:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिराथू रेलवे स्टेशन 8.38 बजे व फतेहपुर होते हुए रात 11 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ और खुर्जा जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 06.15 बजे दादरी पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन 10 घंटे 10 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02418 दादरी-सूबेदारगंज स्पेशल सुबह 7:15 बजे दादरी से रवाना होकर खुर्जा, अलीगढ़ और हाथरस होते हुए सुबह 09:30 बजे टूंडला पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद इटावा और फफूंद होते हुए दोपहर 2:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
यहां से फतेहपुर, सिराथू रेलवे स्टेशन में शाम 4.58 बजे रुकते हुए शाम 6.05 बजे सूबेदारगंज में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें