फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Sun, 26 Apr 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी इंटर कॉलेज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की जांच करती महिला पुलिस। संवा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2026 की लिखित परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में औसतन 70 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की। टोपी, चश्मा, जूता-चप्पल सहित अन्य वस्तुओं की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया।
प्रथम पाली में कुल 2064 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1478 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 586 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें 2064 में से 1446 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 618 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्रवार आंकड़ों में नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी और कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि अन्य केंद्रों पर भी उपस्थिति संतोषजनक रही। हालांकि दोनों पालियों में कुछ केंद्रों पर अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या भी काफी रही।
एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने में कोई लापरवाही न हो।

करारी इंटर कॉलेज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की जांच करती महिला पुलिस। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें