फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी ने जीना किया मुहाल, उबल रहे लोग

Mon, 20 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
दोआबा में उमस भरी गर्मी ने तीन दिन से लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। भीषण गर्मी और उमस से लोग उबल रहे हैं। गर्मी इतनी ज्यादा है कि घरों में लगे कूलर, पंखे, एसी तक फेल हो गए हैं। गर्मी से राहत न मिलने पर दोआबा के लोग दिनरात उबल रहे हैं। लोगों को न तो दिन में राहत मिल रही है और न ही रात में चैन। मजबूरन लोगों को तड़प-तड़प कर रात बितानी पड़ रही है।
विज्ञापन


दोआबा में शुक्रवार की सुबह कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हुआ। आमसान में छाए बादलों के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत का एहसास कराया। शुक्रवार की दोपहर जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बरसात भी हुई लेकिन बारिश के बाद जैसे ही आसमान में छाए काले बादल हटे तो उमस का प्रकोप शुरू हो गया। रात भर लोग भीषण गर्मी और तपिश से तड़पते रहे। यही हाल शनिवार को रहा। आसमान में छाए घने बादलों ने दोपहर में पानी बरसाना शुरू किया।

आधे घंटे की बारिश के बाद आसमान अचानक साफ हो गया और धूप निकल आई। इसके बाद उमस इतनी तेजी से बढ़ी कि लोगों के घरों में गर्मी से राहत दिलाने के लिए लगे सभी उपकरण फेल हो गए। लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो गया। रात भर गर्मी से तड़पे लोगों को रविवार की सुबह भी राहत नहीं मिल सकी। दिनभर लोग गर्मी और उसम की मार से उबलते नजर आए। गर्मी से परेशान लोग दुकान, प्रतिष्ठान में बदन के कपड़े उतारकर बैठे नजर आए। यूं कहें कि पूरे दिन उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। तीन दिन से पड़ रही बेतहाशा गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


 भीषण गर्मी और उमस से लोगों में डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया है। रविवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में डायरिया के मरीजों की भीड़ लग गई। अलग-अलग गांवों के पांच लोग शनिवार को डायरिया की चपेट में आ गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोआबा में शुक्रवार को हुई हल्की बरसात होने के बाद मौसम जानलेवा हो गया है। दिनभर की कड़ी धूप और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के चलते गांवों में डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया है। हालत बिगड़ने पर डायरिया पीड़ितों को जिला अस्पताल लाने का सिलसिला रविवार की सुबह से शुरू हो गया। रविवार को अस्पताल में लहना गांव के नथन लाल, बहादुरपुर की आराधना, रामपुर बसोहरा की तरमीम फात्मा, अशोक नगर मंझनपुर की तरबीन बानो, अनेठा की कौशल्या को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यदि गर्मी और उमस का यही हाल रहा तो दोआबा के अस्पताल डायरिया के मरीजों से ही भर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें