फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों पर सिमटा रक्तदान जागरूकता पखवारा

Mon, 20 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित रक्तदान पखवारा कागजों तक सिमट कर रह गया। रक्तदान पखवारे के 13 दिन बीत गए पर महकमे के लोग इसे लेकर प्रचार-प्रसार करते नहीं दिखे। ऐसे में लोग स्वेच्छा से रक्तदान करें इसके प्रति जागरूकता भला कैसे लाई जा सकेगी।
विज्ञापन


दोआबा में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पखवारा मनाया जा रहा है। सात से 21 जून तक चलने वाले इस पखवारे में रक्तदान शिविर, लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाना था। महकमे के जिम्मेदारों ने एक दिन रक्तदान शिविर का आयोजन तो किया पर जागरूकता को लेकर टीम मैदान में नहीं उतर सकी।

14 जून को हुई बैठक में डीएम अखंड प्रताप सिंह ने महकमे के जिम्मेदारों को रक्तदान जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश सीएमओ डॉ. यू.बी. यादव को दिया था। रक्तदान पखवारे के 13 दिन बीत गए पर जिले में कहीं भी जागरूकता अभियान की झलक तक नहीं दिखी। इससे दोआबा का रक्तदान जागरूकता अभियान कागजों तक सिमट तक कर रह गया।
विज्ञापन


 रक्तदान को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रक्तदान करने से शरीर में दुर्बलता आती है और बीमारियों से व्यक्ति घिर जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। लोगों को यह बताने की जरूरत है कि कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति साल में दो से तीन बार रक्तदान कर सकता है। ऐसा करने से उसका शरीर और निरोगी हो जाता है और नया खून बनना शुरू हो जाता है।

 स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमओ के निर्देश पर मनाए जा रहे रक्तदान जागरूकता पखवारे का समापन 21 जून को किया जाएगा। जागरूकता पखवारे के 12 दिन तो हवा में बीत गए। अब दो दिन में विभाग द्वारा पखवारा अंतर्गत जागरूकता फैलाने की पुरजोर तैयारी की जा रही है। ऐसे में देखना यह है कि महकमे के जिम्मेदार बचे हुए दो दिन के भीतर जागरूकता लाने के लिए गांवों में कौन सा अभियान चलाते हैं।

जिले में जागरूकता पखवारा सात जून से चल रहा है। लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है। सोमवार से कार्यक्रम का आयोजन कर इसके प्रति जागरूकता लाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. यूबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें