फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर-इंजीनियर और आईएएस बनकर करेंगे देश सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राएं अपनी सफलता से बेहद उत्साहित हैं। वह आगे भी इसी तरह से सफलता के कीर्तिमान गढ़ना चाहते हैं। इनमें से कोई आईएएस, आईपीएस तो कोई डॉक्टर और इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है। सभी का कहना है कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत और द़ढ़ इच्छाशक्ति बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

 विन्ध इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर चायल में पढ़ने वाली सीतू यादव  ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप किया है। मोहीउद्दीनपुर निवासी सीतू के पिता अखिलेश किसान हैं।

सीतू को हाईस्कूल की परीक्षा में 548/600 अंक मिला है। सीतू का कहना है कि वह आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा और अपने जिले का मान बढ़ाना चाहती है। इसी स्कूल की सपना यादव ने हाईस्कूल में जिला स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। सपना भी बड़ा होकर आईएएस बनता चाहती है। सपना के पिता धीरेंद्र यादव भी किसानी करके परिवार का गुजारा करते हैं। सिराथू तहसील के जहांगीराबाद गांव निवासी सुजल श्रीवास्तव पुत्र उमेश श्रीवास्तव ने भी संसाधन के बिना ही हाईस्कूल की परीक्षा में जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। सुजल के पिता एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है और मां मीना देवी ग्रहणी है। सुजल का कहना है कि वह बड़ा होकर देश की प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। इसी तरह धनपत्ती देवी इंटर कॉलेज में दसवीं के छात्र वीरू को हाईस्कूल में नौवीं रैंक मिली है।
विज्ञापन


बीरू के पिता गुलाब चंद्र मजदूरी करके बेटे को पढ़ाते हैं। गुलाब का कहना है कि वह भले ही नहीं पढ़ सके लेकिन बेटे को पढ़ाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बीरू आगे चलकर आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहता है। उदय श्याम इंटर कॉलेज सिराथू में पढ़ने वाली शिवानी कुशवाहा डॉक्टर बनकर अपने पिता के सपनों को पूरा करना चाहती है। केसरिया गांव निवासी हेमंत कुशवाहा की बेटी शिवानी को हाईस्कूल की परीक्षा में छठवां स्थान (533/600) मिला है। शिवानी के पिता प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं। राधेश्याम सिंंह इंटर कॉलेज कनैली में पढ़ने वाली आदिति कुशवाहा ने इंटर की परीक्षा में जिला स्तर पर आठवीं रैंक हासिल की है। इसी स्कूल की छात्रा प्रीती कुशवाहा को भी नौवीं रैंक मिली है। आदिति के पिता बाबूलाल कुशवाहा किसानी करते हैं।

उनका कहना है कि बेटी ने अपनी सफलता से उनका नाम बढ़ाया है। बिटिया की इच्छा आईएएस अफसर बनने की है। वहीं प्रीती सिंह के पिता विजय सिंह की मौत हो चुकी है। प्रीती की मां कलावती पति की मौत के बाद मेहनत मजदूरी करके बेटी को पढ़ाती रही। दोनों छात्राओं की सफलता से कॉलेज में भी खुशी का इजहार किया गया। प्रबंधक अभिमन्यु सिंह और प्रिंसपल मनीष सिंह ने दोनों बच्चियों को कॉलेज बुलाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें