तिवारी का पूरा गंगा घाट में छोटू के डूबने के बाद घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : KAUSHAMBI
कड़ाधाम कोतवाली के तिवारीपुर गांव के समीप गंगा घाट पर दोस्तों संग स्नान कर रहे छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घाट पर मौजूद छात्र के दोस्तों ने शोर मचाया तो मछुआरों ने ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद नदी में छात्र का शव बरामद किया गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली इलाके के देवीगंज बाजार निवासी छोटू (25) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए तिवारीपुर घाट गया। यहां नहाने के दौरान छोटू गहरे पानी में चल गया। साथ रहे दोस्तों ने शोर मचाया तो घाट पर मछली का शिकार कर रहे मछुआरे पानी में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद छोटू को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव छोटू के घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।