फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ किलनहाई नदी में नहाने गया छात्र डूबा

विज्ञापन
student drowned in kilanhai river with friends - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
। दोस्तों के साथ किलनहाई नदी में नहाने गया हाईस्कूल का छात्र गहरे पानी में समा गया। छात्र के साथ रहे दोस्तों ने बाहर निकलकर शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन शुरू हुई। काफी प्रयास के बाद भी छात्र को बाहर नहीं निकाल जा सका। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डलवाकर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के रक्सवारा गांव निवासी रईस अहमद दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका बेटा कैफ (17) हाईस्कूल का छात्र है। बृहस्पतिवार को कैफ अपने साथी माशूक, जफर, जीशान व शाद के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर किलनहाई नदी में नहाने गया था। बरसात के कारण नदी में पानी बढ़ा हुआ है।
नहाने के दौरान पैर फिसलने से कैफ गहरे पानी में समा गया। कैफ को डूबता देख उसके साथ रहे साथियों ने बाहर निकल कर शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर नदी से कैफ को बाहर निकालने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डलवाकर कैफ को तलाश करने का प्रयास किया। पानी का बहाव तेज होने के कारण फिलहाल शाम तक कैफ का पता नहीं चल सका। करारी कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि गोताखोरों की मदद से कैफ की तलाश की जा रही है। फिलहाल सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें