फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी की गला घोटकर हत्या

Tue, 01 May 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार रात एक दलित किशोरी की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामा की तहरीर पर लड़की के मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक 16 वर्षीय लड़की रविवार रात परिजनों संग पड़ोस में एक कार्यक्रम में गई थी। इसी दौरान गायब हो गई। परिवार वालों ने रातभर तलाश की, लेकिन का सुराग नहीं लगा। इसके बाद सोमवार सुबह गांव में ही सरकारी नलकूप के समीप उसकी लाश मिली। घटना की जानकारी पर एसपी प्रदीप गुप्ता कोखराज इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि किशोरी की इलाके के ही एक ल़ड़के से महीने भर पहले मंगनी हो चुकी है। मंगेतर ने रात को फोन करमिलने के लिए किशोरी को सड़क किनारे बुलाया था। इसी के बाद वह गायब हुई।

मृतका के मामा ने मंगेतर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस गिरफ्तार करके उससे पूछताछ कर रही है। लड़की के दाहिनी आंख सहित पूरे चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि गला घोटकर हत्या की गई है। पीएम रिपोर्ट से ही रेप अथवा गैंगरेप की पुष्टि हो पाएगी। मृतका के भाई का कहना है कि रात को बहन के मंगेतर ने उसे फोन करके बताया था कि लड़की को चार लोग जबरदस्ती खेत की ओर घसीट ले गए हैं। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें