फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : आंधी बनी काल- अलग अलग दो जगहों पर पेड़ गिरने से मां दो मासूमों समेत चार की मौत, एक बच्चा घायल

Fri, 29 May 2026 12:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

जिले में बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी कई परिवारों पर कहर बनकर टूटी। अलग-अलग हादसों में महिला दो मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया।
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा क्षेत्र में मकान पर नीम का पेड़ गिरने से मां दो मासूम समेत तीन हुई मौत। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी कई परिवारों पर कहर बनकर टूटी। अलग-अलग हादसों में महिला दो मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद गांवों में मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पूरब शरीरा थाना क्षेत्र के गांधी नगर दूंनी तिवारी का पूरा नगर पंचायत में रात के समय तेज आंधी के दौरान एक बड़ा नीम का पेड़ कच्चे मकान पर गिर पड़ा। हादसे में घर के अंदर सो रही माया देवी (26) पत्नी मंगर सरोज, बेटी श्वेता (4) और बेटे अनुभव (3) की दबकर मौत हो गई। वहीं छह वर्षीय अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि मृतका का पति मंगर सरोज घटना के समय मजदूरी करने भट्ठे पर गया हुआ था। देर रात हादसे की सूचना मिलते ही वह बदहवास हालत में घर पहुंचा। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


उधर, पइंसा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में भी तेज आंधी जानलेवा साबित हुई। गांव निवासी चंद्रभान रात में टीन शेड के नीचे सो रहा था। आंधी के दौरान शेड भरभराकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसों के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें