मंझनपुर चौराहे पर लगे वॉटर कूलर से राहगीर ठंडा पेयजल पी हुए। संवाद
नगर के प्रमुख चौराहों पर लगे खराब वाटर कूलरों की समस्या आखिरकार दूर हो गई। 25 मई को अमर उजाला के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक जिम्मेदार सक्रिय हुए और खराब पड़े आरओ वाटर कूलर की मरम्मत कराकर उन्हें दोबारा चालू कराया। अब राहगीरों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों और बाजार आने वाले लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा पेयजल मिलने लगा है।
बीते कई दिनों से वाटर कूलर खराब पड़े होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी न मिलने से नाराजगी भी बढ़ रही थी।
वाटर कूलर चालू होने के बाद चौराहों पर लोगों को राहत मिली है। स्थानीय दुकानदार अरविंद केशरवानी, रोहित अग्रहरि समेत अन्य लोगों ने समस्या के समाधान पर खुशी जताते हुए प्रशासन और अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।
मंझनपुर चौराहे पर लगे वॉटर कूलर से राहगीर ठंडा पेयजल पी हुए। संवाद