मुख्य चिकित्साधिकारी ने गुरुवार को सीएचसी इस्माइलपुर और सिराथू का निरीक्षण किया। इस्माइलपुर में आधा दर्जन कर्मचारी बिना किसी सूचना के गायब मिले। दोनों अस्पतालों में गंदगी मिली।
इससे नाराज सीएमओं ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी गुरुवार को पहले पहले सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचे। यहां स्वीपर कम चौकीदार सुरेश कुमार, वार्ड आया निशा देवी, एचएस नायब राम, डार्करूम सहायक संदीप सिंह, एक्स-रे टेक्निीशियन वीरेंद्र सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट सुजान सिंह अनुपस्थित मिले। अस्पताल में गंदगी का अंबार था। यहां-वहां मरहम-पट्टी फैली पड़ी थी। इसके बाद सिराथू सीएचसी का निरीक्षण किया गया। यहां पर गंदगी मिली। सीएमओं ने दोनों अस्पताल के चिकित्सा प्रभारियों को फटकार लगाई।