फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 07 Jun 2019 12:48 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
एसपी से मिलने आए व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
 अजुहा बाजार के किराना कारोबारी फूलचंद्र अग्रहरि से फोन पर रंगदारी मांगने और पुलिस में रिपोर्ट लिखाने के बाद बम विस्फोट की घटना से जिले के व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कारोबारियों ने अपने व्यापार व खुद की सुरक्षा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


     उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि की अगुवाई में आए व्यापारियों ने गुरुवार को एएसपी से मुलाकात की। रमेश अग्रहरि ने कहा कि अजुहा के व्यापारी फूलचंद्र से पहले फोन पर रंगदारी मांगी गई। इसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट लिखाया तो घर के बाहर बम विस्फोट किया गया। अब तक पुलिस फोन करने वाले की पहचान नहीं कर सकी है। कहा कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसके अलावा साप्ताहिक बाजार के दिन पुलिस फोर्स की व्यवस्था किया जाए। कारोबारियों को अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस में वरीयता दिया जाए।

व्यापारी अपनी सुरक्षा के लिए अगर पुलिस को सूचना देते हैं तो तत्काल कार्रवाई की जाए। ताकि,कारोबारी निर्भीकता व्यापार कर सकें। एएसपी कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि जल्द ही फूलचंद्र से रंगदारी मांगने वालों को बेनकाब कर जेल भेजा जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री प्रवेश कुमार, राजाराम, रमेश चंद्र, राहुल अग्रहरि, नेमचंद्र, अंशुल केसरवानी, हिमांशु अग्रहरि, राजू वर्मा सहित तमाम कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें