फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार बने कप्तान साहब

Sun, 22 May 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कप्तान साहब थानेदार हो गए हैं। हाल ये है कि कप्तान अपने कार्यालय में शिकायतें सुनते हैं और थाने चौकियों में थानेदार, दरोगा पीड़ितों को टरकाने में लगे रहते है। नतीजा यह है कि एसपी कार्यालय में रोज पीड़ितों का जमघट लगता है। शिकायत थाने चौकियों में सुनी जानी चाहिए, मगर लोगों को शिकायत सुनाने के लिए एसपी के पास आना पड़ता है। पीड़ितों को थाने से डांटकर भगाना जिले के थानेदारों और चौकी के जिम्मेदारों की आदत सी बन गई है। जिसकी बानगी रोजाना सुबह 10 बजे से तीन बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देखने को मिलती है। जहां कप्तान साहब सुबह से ही थानेदार बनकर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बैठ जाते है। इससे साफ है कि दोआबा के थानेदारों के लिए अफसरों का दिशा-निर्देश भी अब कोई मायने नहीं रखता।
विज्ञापन


 मददगार का शिकार हुई विवाहिता मंगलवार को फरियाद लेकर सरायअकिल थाने पहुंची। पुलिस ने समस्या सुनी, पर इसके बाद उसे डांटकर भगा दिया। सोमवार की शाम बेनीराम कटरा तिराहे पर मिले युवक ने बाइक में लिफ्ट देने के बहाने उसे सुनसान इलाके में ले गया और दुराचार किया। दरिंदे के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताते हुए थाने गई। पुलिस का बर्ताव देख पीड़िता सहम गई। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक के सामने दर्द बयां करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

पश्चिमशरीरा गांव की रहने वाली विवाहिता विट्टी देवी पत्नी छोटेलाल को उसके शराबी जेठ ने बेरहमी से पीट दिया। बेवजह विवाहिता को पिटता देख घर परिवार के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। घटना के दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी समस्या न सुनते हुए फटकार कर थाने से चले जाने की हिदायत दे डाली। पुलिस की दुत्कार से सहमी विवाहिता ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिल कर अपनी फरियाद सुनाई।
विज्ञापन


 करारी थाना क्षेत्र के लहना गांव में ब्याही काजल देवी पुत्री छेदीलाल को ससुराल वाले शादी के बाद से दहेज की खातिर प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों ने हद तो तब पार कर दिया जब मांग पूरी नहीं होने पर उसकी पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। बताया कि बिरादरी की पंचायत के बाद जब बात नहीं बनी तो पीड़िता पिता के साथ करारी थाने पहुंची। जिम्मेदारों को वह अपनी समस्या बताती इससे पहले उसे डांटकर पुलिस वालों ने भगा दिया।

 महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढौली गांव की रहने वाली कनीज बानो ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर कमाई करता है। घर पर वह बच्चों के साथ रहती है। पड़ोस के रहने वाले एक जालसाज ने अभिलेखों में हेराफेरी करते हुए सड़क किनारे पड़ी बेशकीमती जमीन का बैनामा करा लिया। जमीन बैनामे की जानकारी होते ही विवाहिता के होश उड़ गए। अभिलेखों को खंगालने के बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया।

विवाद दो पक्षों में होता है, ऐसे में दोनों पक्ष अपनी समस्या अफसरों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करते है। घटना एक ही पक्ष के साथ होती है। कोई भी व्यक्ति शिकायत लेकर अफसर तक पहुंच सकता है। फरियादियों को थाने और चौकी स्तर पर न्याय मिलना चाहिए। पुलिस पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार करें। इसके लिए पुलिस अधीक्षक को दिशा निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन

आरके चर्तुवेदी
पुलिस महानिरीक्षक इलाहाबाद जोन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें