कड़ा कड़ाधाम थाना क्षेत्र के गड़रियापुर गांव के समीप वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे सड़क किनारे अंधेरे में खड़े डीजे से टकरा गए।हादसे में बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
कड़ा कड़ाधाम थाना क्षेत्र के गड़रियापुर गांव के समीप वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे सड़क किनारे अंधेरे में खड़े डीजे से टकरा गए।हादसे में बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कड़ा के अंबाई बुजुर्ग निवासी बिंदा यादव (40) पुत्र चंद्रपाल यादव शनिवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने चाचा महेश सिंह (65) पुत्र छोटेलाल के साथ बाइक से जा रहा था।
बाइक सवार चाचा- भतीजे जैसे ही गड़रियापुर गांव के समीप पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अंधेरे में खड़े डीजे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों चाचा-भतीजे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया जहां से उन्हें गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।