फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आरोप से आहत किशोरी ने फंदे से लटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। स्थानीय कोतवाली इलाके के एक गांव की एक किशोरी ने शुक्रवार शाम लांछन से आहत होकर खुदकुशी कर ली। किशोरी की चचेरी बहन चार दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। किशोरी पर आरोप था कि उसी ने दोनों को घर से भागने में मदद की है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी चार दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। किशोरी के साथ उसकी चचेरी बहन भी घर से अपना सामान लेकर भागी थी। घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनातनी चल रही है। शुक्रवार को किशोरी अकेले घर लौटी। किशोरी की बहन व उसका प्रेमी नहीं आया था। किशोरी के वापस लौटने के बाद दोनों परिवार के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। सभी लोग किशोरी पर उसकी चचेरी बहन को घर से भागने में मदद करने का लांछन लगा रहे थे। इसी बात से आहत होकर किशोरी ने घर के अंदर कमरे में साड़ी के सहारे फांसी से लटक गई। घटना से परिवार में कोहराम है। इंस्पेक्टर रमेश पटेल का कहना है मामले में अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें