फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित नेहरू आए तो कुंभ में हो गया था बड़ा हादसा

Thu, 02 May 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
modi - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशांबी में आयोजित रैली में पिछले दिनों हुए कुंभ मेले की सफलता पर राज्य सरकार की पीठ ठोंकी। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के कुंभ आगमन पर भी चर्चा की। कहा कि वह एक बार कुंभ मेले में आए थे। तब पंचायत से पार्लियामेंट तक कांग्रेस की सरकार थी। तब अव्यवस्था के कारण कुंभ में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान हजारों लोग मारे गए थे, लेकिन पं. नेहरू पर कोई दाग न लग जाए, उसके लिए ये खबर दबा दी गई। तब मीडिया भी उन खबरों को दिखाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। 
विज्ञापन


कुंभ की भगदड़ की खबर कुछ मीडिया हाउस ने दिखाई भी तो उसे दबा दिया गया। भगदड़ में उन परिवारों को जिन्होंने अपनों को खोया था, उन्हें एक रुपया नहीं मिला। ये सिर्फ  भगदड़ नहीं थी, भगदड़ के बाद जो हुआ वह असंवेदनशीलता का जुल्म था। मोदी ने इस पुरानी घटना के जिक्र के साथ ही इस बार के कुंभ को दिव्य बताया।

कहा, जब सरकार बदलती है, नीयत बदलती है, तब कैसा परिणाम आता है, वह प्रयागराज के कुंभ मेले ने इस बार दिखा।  पहले हुए कुंभ मेले में अखाड़ों के बीच लड़ाइयों की खबरें आती थीं। जमीन आवंटन को लेकर हंगामा, भ्रष्टाचार आदि की बातें सामने आती थीं। इस बार कुंभ मेला हुआ तो शान से हम सभी का माथा ऊंचा हो गया। भ्रष्टाचार का एक भी आरोप इस बार कुंभ में नहीं लगा। पहले कुंभ में चोरी की शिकायतें आती थीं। इस बार कुंभ में चोरी की भी कोई शिकायत नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें