फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एसओजी प्रभारी व थानाध्यक्ष महेवाघाट को मिलेगा सम्मान

Mon, 26 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
एसओ महेवाघाट धीरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसओजी प्रभारी विनय सिंह व महेवाघाट थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह को कमेंडेशन डिस्क रजत (सिल्वर) पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह पदक डीजीपी की ओर से दोनों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि एसओजी प्रभारी विनय सिंह व महेवाघाट थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह को यह सम्मान कड़ा में हुई घटना को लेकर दिया जा रहा है। धीरेंद्र सिंह की तैनाती इससे पहले कड़ाधाम कोतवाली में थी। इसी बची एक किशोरी का शव मिला था। उसके साथ दुष्मर्क की घटना को अंजाम दिया गया था।
थानाध्यक्ष रहते हुए धीरेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी विनय सिंह को इसके खुलासे की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों ने आपसी समन्वय से बेहतर काम किया। घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसमें फतेहपुर जनपद के जीजा साले पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

घटना के त्वरित निवारण पर डीजीपी ने इनको सम्मानित किया है। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में इनको सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्य से जिले का मान बढ़ाया है और पुलिस विभाग की छवि को बेहतर किया है।

एसओ महेवाघाट धीरेंद्र सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें