भरवारी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के बाद रविवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा को निलंबित कर दिया है। शनिवार को भी स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र का बुलेट सवार युवकों ने मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए, घटना की जानकारी होते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी थी।