फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sat, 24 Oct 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा (ब्यूरो)। सैनी क्षेत्र के छंगू का पूरा (कनवार) गांव के एक युवक का शव बृहस्पतिवार की शाम रेलवे लाइन पर मिला। कौशाम्बी पुलिस घटनास्थल अपने यहां होने से इंकार किए जाने पर शव फतेहपुर पुलिस ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छंगू का पुरा गांव निवासी महेंद्र सिंह (28) पुत्र मानसिंह का शव बृहस्पतिवार की शाम रेलवे लाइन पर देखकर लोग स्तब्ध रह गए। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना  अजुहा चौकी पुलिस को दी। वहीं शव मिलने की खबर लगते ही गांव में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे अजुहा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि शव उनके क्षेत्र में न होकर पड़ोसी जनपद फतेहपुर में है। उन्होंने फतेहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई खागा कोतवाली क्षेत्र की मझिलगांव चौकी पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से  परिवार में कोहराम मचा है। घटना को ट्रेन से कटकर हुई मौत बता रहे हैं। मगर युवक कैसे ट्रेन से कटा, इस बाबत परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें