फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ओवरलोड वाहन किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
छह ओवरलोड वाहन किए सीज
विज्ञापन

शुक्रवार की रात कौशाम्बी कोतवाली इलाके में चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात कौशाम्बी कोतवाली इलाके में चेकिंग अभियान चलाकर करीब छह वाहनों को सीज किया। चेकिंग की जानकारी होने पर ज्यादातर ओवरलोड वाहनों के चालक गाड़ी जहां-तहां खड़ी करके भाग निकले।
विज्ञापन

एआरटीओ शंकर जी सिंह, खनन अधिकारी और इंस्पेक्टर कौशाम्बी इंद्रदेव ने चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान मौरंग लदे चार डंपर पकड़े गए। दो डंपर में ओवरलोड गिट्टी लादी गई थी। सभी को कौैशाम्बी कोतवाली में खड़ा कराया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन तथा खान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं एआरटीओ का कहना है कि वाहन स्वामियों को पहले ही चेताया जा चुका है कि ओवरलोड वाहन नहीं चलेंगे। इसके बाद भी ओवरलोडिंग की शिकायत मिलने पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें