विधानसभा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को रफ्तार देने के लिए मंगलवार को एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने तहसील सभागार में सुपरवाइजरों व लेखपालों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्वाचन कार्य की धीमी गति पर कड़ा ब्लॉक के 10 सुपरवाइजरों को चेतावनी दी। एसडीएम ने निर्देश दिया कि बीएलओ के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य में तेजी लाई जाए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत आरओ या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को सूचना दें।
उन्होंने बताया कि तहसीलदार समेत तीन नायब तहसीलदारों को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नामित किया गया है, जो बूथों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य को रफ्तार देंगे।
एसडीएम ने की एसआईआर अभियान की समीक्षा : कनैली। विकासखंड कौशाम्बी कार्यालय में मंगलवार को एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा ने बीएलओ, सहायक विकास अधिकारी और सीएचसी अधीक्षक के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की बैठक की। एसडीएम ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में दर्ज डबल नाम, मृत मतदाता, और विवाहित महिलाओं के स्थानांतरण संबंधी नाम सही ढंग से चिह्नित कर हटाने की संस्तुति भेजी जाए।
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी, जितेंद्र शुक्ल, लाल सिंह, शिवकुमार, अंजू देवी, प्रदीप, दारा सिंह माैजूद रहे। संवाद