फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अजुहा में चालक को झपकी आने से पलटा ट्रक, चालक और खलासी घायल

Wed, 19 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के अमिरतापुर गांव के सामने हाईवे पर बीती रात चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर नाले को पार करते हुए गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व खलासी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कासगंज के बैरोंजपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर अरोरा निवासी धर्मवीर ट्रक चालक है। वह कोलकाता से ट्रक में रेलवे का लोहा लादकर झांसी जा रहा था। ट्रक जैसे ही सैनी कोतवाली के अमिरता पुर गांव के सामने हाईवे पर पहुंचा, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने नाला को तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में ट्रक चालक धर्मवीर व खलासी बदायूं निवासी अरविंद पुत्र महावीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें