फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: असाढ़ा में एसआईआर शुरू, घर-घर हो रही मतदाताओं की गणना

Sat, 08 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मतदाताओं को प्रपत्र वितरित करते हुए बीएलओ। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : निफ्ट में आयोजित दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ विद्य‌ार्थी
विज्ञापन
जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी लेकर सत्यापन कर रहे हैं। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र की असाढ़ा में भी अभियान चलाया गया। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना करते हुए संबंधित प्रपत्र दिया।
विज्ञापन

एसडीएम एसपी वर्मा ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और समावेशी बनाया जाना है। इसके लिए बीएलओ को घर-घर जाकर सूची के संशोधन से जुड़ा काम करना है। इसके लिए हर ग्राम पंचायत में अभियान शुरू कर दिया गया है।
असाढ़ा गांव में बीएलओ शुक्र प्रताप सिंह व कुलदीप ने गांव के हर घर पहुंचकर विशेष अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि चार दिसंबर तक यह अभियान चलेगा। इसमें गांव के हर मतदाता के बारे में जानकारी ली जाएगी। गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, विधानसभा, राज्य, जन्मतिथि, माता-पिता, पति-पत्नी और बच्चों के नाम व उनके एपिक नंबर सहित अन्य विवरण भरे जा रहे हैं। इन विवरणों के साथ मतदाता की फोटो भी जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें