बरीपुर गांव की सुनीता रानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे वह खेत में चने का साग तोड़ने गई थी। आरोप है कि पति ने बिना किसी कारण डंडे से उसे पीट दिया। पीड़िता के मुताबिक, जब उसकी मां अनारकली, पुत्र प्रिंस और आयुष बीच-बचाव के लिए आए तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। जान बचाकर परिवार के लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।