Shreya Kesarwani topped in painting competition
- फोटो : KAUSHAMBI
चित्रकला प्रतियोगिता में श्रेया केसरवानी अव्वल
सरायअकिल स्थित टीआरएस स्कूल में हुई प्रतियोगिता
सरायअकिल (ब्यूरो)। स्थानीय कस्बे के फकीराबाद मोहल्ला स्थित टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें श्रेया केसरवानी अव्वल रहीं।
सेव गर्ल चाइल्ड, स्वच्छ भारत अभियान और सेव अवर रिसोर्स विषय पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। छात्रा-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साथ ही दिए गए विषयों पर कई अद्भुत चित्र बनाए। कक्षा नौ की श्रेया प्रथत तो इसी क्लॉस की अंजली कुशवाहा द्वितीय तथा खुशबू तीसरे पायदान पर रहीं। कॉलेज के निदेशक डॉक्टर सूबेदार संह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से हिचकना नहीं चाहिए। इससे प्रतिभा में निखार आता है। संभव है कि एक बार किसी का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। पर, ये जरुरी नहीं कि हर बार वह खराब प्रस्तुति ही देगा। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रबंध समित सदस्य रवींद्र सिंह, प्रधानाचार्या पलक अंजुम आदि मौजूद रहे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।