फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गैस सिलिंडरों की कमी से होटल संचालकों की बढ़ गई परेशानी

Thu, 12 Mar 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गैस की आपूर्ति ठप होने पर भट्ठी पर समोसे और पकौड़ी बनाने को मजबूर कारोबारी।  संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
जिले में कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने से होटल और ढाबा संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई होटलों में सिलिंडर न होने से खाना पकाना मुश्किल हो रहा है। इससे संचालकों के कारोबार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय होटल संचालकों के अनुसार समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिलने से रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर मजबूरी में लकड़ी वाले चूल्हे या कोयले की भट्ठी पर खाना पकाना पड़ रहा है। इससे समय और लागत दोनों पर प्रभाव पड़ रहा है।
होटल कारोबारियों ने बताया कि एक ओर गैस सिलिंडर के दाम पहले से ही बढ़े हैं, वहीं दूसरी ओर समय पर आपूर्ति न होने से दिक्कत हो रही है। होटल संचालकों को सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

होटल संचालक मुकेश केसरवानी, राज कुमार और रमेश कुमार ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है, ताकि उनका कारोबार प्रभावित न हो और ग्राहकों को भी किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें