चक चमरूपुर में मंगलवार सुबह रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में नौ लोगों को चोटें आई हैं। बीट के सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, भरवारी चौकी में तैनात आरक्षी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह झगड़े की सूचना पर वह साथी कर्मियों के साथ चक चमरूपुर गए। वहां देखा कि दो पक्षों के लोग गालीगलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे।
मारपीट में एक पक्ष से आशर्फीलाल, उसके बेटे शिवसागर, यश व पत्नी पूनम देवी को चोटें आईं। जबकि, दूसरी तरफ से मान सिंह, उसके पुत्र युगेंद्र, नरेंद्र, गुड्डू तथा पत्नी कमला देवी को चोट लगी। पुलिस वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए भेजा।