फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 11 बाइक के साथ सात बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
Seven crooks arrested with 11 stolen bikes - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चोरी की 11 बाइक के साथ सात बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

कड़ा व पूरामुफ्ती कोतवाली पुलिस को मिली कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कड़ा धाम व पूरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चोरी की 11 बाइक, अवैध असलहों व अन्य उपकरणों के साथ सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सभी अंतर्जनपदीय लुटेरे हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कड़ा धाम कोतवाल अशोक कुमार सिंह बुधवार शाम गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि भोला चौराहे पर कुछ बदमाश खड़े हैं। खबर मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ घेराबंदी करके जयचंद्र सरोज पुत्र नानबाबू, राजेंद्र सरोज पुत्र बच्चूलाल, इंद्रजीत सरोज पुत्र पृथ्वीपाल निवासी सौरई बुजुर्ग थाना कड़ा व समीर पुत्र भोला तथा मन्नान पुत्र मुन्ना निवासी फतेशाह का पूरा थाना सैनी आदि को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल, नलकूप के दो स्टार्टर और लोहे की चार पटिया बरामद की गई। गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बदमाश कौशाम्बी के साथ प्रतापगढ़ और प्रयागराज में भी लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। वहीं दूसरी तरफ पूरामुफ्ती कोतवाल बलराम सिंह ने मंदर फाटक के आगे पनभरा मोड़ के समीप से रोहित यादव पुत्र रामकिशोर निवासी खां का पूरा थाना लालगंज अजहरा जिला प्रतापगढ़ व रवि पासी पुत्र श्यामलाल निवासी पनभरा थाना पूरामुफ्ती को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि इन बदमाशों के कब्जे से मंडल के विभिन्न जनपदों से चोरी की गई सात मोटरसाइकिल, दो तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ के साथ ही मीडिया के सामने पेश करने के बाद सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें