फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सचिव के सुसाइड नोट मामले में तलाश तेज, तीन टीमें गठित

Mon, 15 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बंथरी गांव निवासी ग्राम विकास अधिकारी के सचिव रामगोविंद के कथित सुसाइड नोट मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सचिव के लापता होने और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बीच परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि सचिव की तलाश और सुसाइड नोट मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पहली टीम प्रयागराज के झूंसी गई है, जहां सुसाइड नोट में नामजद युवती और उसके एक करीबी युवक से पूछताछ की जाएगी।
दूसरी टीम रामगोविंद की तैनाती वाले गांव मकदूमपुर ढोकसहा पहुंचकर उनके कार्यस्थल और स्थानीय लोगों से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है। जबकि तीसरी टीम विभागीय अधिकारियों से मिलकर रामगोविंद से संबंधित जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे रामगोविंद की बाइक सरायअकिल स्थित विद्युत सब स्टेशन के पास एक मैकेनिक की दुकान पर खड़ी मिली थी।
विज्ञापन

बाइक की डिगी से उनका फोन बरामद हुआ है। मोबाइल की जांच में झूंसी की युवती से हुई बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं परिजनो रामगोविंद की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें