फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्कॉर्पियो ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, दो शिक्षक भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदभराई कार्यक्रम में जा रहे कौशाम्बी में तैनात शिक्षक और उनके भाई की बाइक में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में फंसी बाइक को चालक लगभग 100 मीटर तक घसीटकर ले गया। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसा थाना राजापुर के मोहरवा पुल के पास हुआ।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन निवासी भरतलाल सिंह (56) कौशाम्बी के पश्चिमशरीरा के जिला पंचायत इंटर कॉलेज में तैनात थे। बाइक से बड़े भाई दशरथ सिंह (60) के साथ गांव निवासी मुन्ना सोनी की बेटी की गोदभराई में बुधवार की शाम लगभग सात बजे राजापुर जा रहे थे।
मोहरवा के पास राजापुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। बाइक स्कॉर्पियों में फंस गई। चालक उसे घसीटते हुए ले जा रहा था। बगल से निकले दूसरे वाहन सवार ने उसे बताया तब चालक ने स्कॉर्पियो रोककर बाइक निकाली। तब तक दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

चालक स्कॉर्पियो लेकर भागने लगा, लेकिन उसका टायर पंचर हो गया। पहाड़ी के पास प्रयाग ढाबा पर कार खड़ीकर वह टायर बदलने लगा तो किसी ने कार में लगे खून को देखकर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर चालक कार लेकर भाग निकला।
कार यूपी-मप्र बार्डर पर थाना मारकुंडी पुलिस ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची राजापुर पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। भरतलाल के दो पुत्र त्रिभुवन सिंह (एमबीबीएस) व अभिषेक सिंह, पत्नी कमला देवी हैं। दशरथ सिंह के भी दो पुत्र शैलेश सिंह (नेवी में कैप्टन), रावेंद्र सिंह व पत्नी शकुंतला देवी हैं।
अभिषेक सिंह ने बताया कि पिता कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा स्थित जिला पंचायत इंटर काॅलेज और ताऊ दशरथ सिंह प्रयागराज के सीएवी इंटर काॅलेज में प्रवक्ता थे। प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि कार को पकड़ लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें