फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश

Fri, 01 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
नगर पंचायत भरवारी के दो विद्यालयों के एनसीसी छात्रों ने कस्बे में रैली निकाली। रैली के माध्यम से एनसीसी छात्रों ने जल संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश लोगों को दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत भरवारी के नेशनल इंटर कालेज और बीएस मेहता डिग्री कालेज के एनसीसी छात्रों ने शुक्रवार की सुबह रैली निकाली।

रैली का नेतृत्व एनसीसी कैप्टन कैलाश किशोर ने किया। नेशनल इंटर कालेज से निकली रैली कस्बे के नई बाजार, पुरानी बाजार की गलियों में घूमी। इस दौरान छात्रों ने कस्बे के लोगों को जल संरक्षण और नशा मुक्त जीवन जीने को लेकर जागरूक किया। कस्बे की गलियों में घूमने के बाद रैली पुन: लौटकर नेशनल इंटर कालेज में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें