फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हंगामा, पहुंचे डीएम

Fri, 01 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
शुक्रवार को सीएम अखिलेश यादव के जन्म दिन पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों का भांडा फूट गया। सीएम के जन्म दिन की मिठाई बांटने जिला अस्पताल पहुंचे सपा कार्यकर्ता मरीजों की दुर्दशा देख भड़क गए। सपा जिला अध्यक्ष व विधायक वाचस्पति ने मरीजों से बात करने के बाद इसकी सूचना जिलाधिकारी को दिया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने सीएमओ को फटकार लगाते हुए चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


संयुक्त जिला अस्पताल काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था। मरीजों द्वारा कई बार वसूली की शिकायत की गई थी लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। मगर वसूली के मामले को लेकर तब बवाल खड़ा हो गया जब सीएम के जन्म दिन की मिठाई बांटने सपा जिलाध्यक्ष अशोक व विधायक वाचस्पति कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद वहां मौजूद मरीजों की दुर्दशा को देखकर सपाई भड़क गए। मरीजों के वार्ड में लाइट और पंखा नहीं चल रहा था।

मरीजों ने सपाइयों को बताया कि इलाज के दौरान उनसे पैसा लिया जाता है। मरीज बिहारी लाल से पांच हजार, राम करन से दस हजार, दीपक से सात हजार, अतुल से तीन हजार, अवधेश कुमार से सात हजार और ज्ञान सिंह से पचीस सौ रुपये वसूला गया था। इसकी जानकारी होने पर सपा पदाधिकारियों ने डीएम को मामले की सूचना दी। डीएम अखंड प्रताप कुछ ही देर में जिला अस्पताल पहुंच गए। डीएम ने मरीजों से बात की। इस पर नाराज डीएम ने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल में डॉक्टरों के आने का समय देखने के लिए जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखना चाहा लेकिन कमरे का ताला बंद मिला। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर किया। इसके बाद ताला तोड़वाया गया। डीएम ने इसके बाद फुटेज देखा। पता चला कि आठ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच तक आधे डॉक्टर भी अस्पताल नहीं पहुंचे थे।

 जिला अस्पताल में मरीजों को परेशान देख सपा कार्यकर्ताओं ने जब सीएमएस से जेनरेटरके बारे में पूछा तो सीएमएस ने कहा कि जेनरेटर बिगड़ा है जबकि थोड़ी ही देर में जेनरेटर चालू कर दिया गया। यह देख विधायक वाचस्पति भड़क गए और सीएमएस को उन्होंने काफी भला बुरा कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें