बेटी की शादी के लिए समूह से लिया था ऋण
संपत की माली हालत ठीक नहीं है। हाल ही में उसने बेटी की शादी की थी। इसके लिए पत्नी बन्नो ने स्वयं सहायता समूह से ऋण ले लिया था। उसी ऋण को चुकाने के चक्कर में संपत ने गांव के अन्य लोगों से भी उधारी पर पैसा ले रखा है। संपत और उसकी पत्नी मेहनत- मजदूरी करने के बाद भी कर्जा भर नहीं पा रहे हैं। इसी से आजिज आकर उक्त कदम उठाने की बात कही जा रही है।
पैसा नहीं होने पर दूसरे के घर छिप जाता है दंपती
पड़ोसी दिनेश कुमार के अनुसार स्वयं सहायता समूह से ऋण की वसूली के लिए हर सप्ताह लोग आते रहते हैं। जिस सप्ताह देने के लिए पैसा नहीं रहता है, दंपती पड़ोसियों के घर में जाकर छिप जाता है। संपत की पत्नी के अनुसार वसूली के लिए आने वाले लोग मिलने पर बिना पैसा लिए नहीं जाते हैं। बेटी मनीता ने बताया कि उन्हें सरकार की तरफ से उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर और चूल्हा मिला है, लेकिन आर्थिक संकट के कारण दोबारा गैस नहीं भरवा पाए हैं।