फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की बेवफाई से शराब की लती बन गया था समीर, चार साल के बेटे को घर में कैद कर प्रेमी के साथ भाग गई थी पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के साखा गांव के समीप जंगल में फांसी पर लटके मिले समीर की मौत के रहस्य से पर्दा उठता जा रहा है। मृतक के पिता लाल मोहम्मद के मुताबिक करीब पांच साल पहले उसके बेटे ने छत्तीसगढ़ की युवती से शादी की थी। दोनों से एक बेटा हुआ।
विज्ञापन

साल भर पहले पत्नी बेटे को घर के एक कमरे में बंद करके जेवर व नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। इसके बाद से समीर अवसाद में रहता था। इसी वजह से उसे शराब पीने की भी लत लग गई। पिता के मुताबिक समीर ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बोलने की बात कह रही है।
सैनी कोतवाली के साखा गांव के बाहर जंगल में शनिवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का पेड़ के सहारे फांसी पर लटकता शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी कराई तो एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। इसमें युवक नाम समीर अली पुत्र लाल मोहम्मद पता फरीदनगर निजामी चौकी, जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ लिखा था।
विज्ञापन

यह मामला सोशल मीडिया के जरिए जिले में प्रचारित हुआ तो पइंसा कोतवाली के थोन गांव का अता वारिस मौके पर पहुंचा। उसने शव की पहचान अपने भाई समीर के रूप में की। बताया कि उसका एक और भाई छत्तीसगढ़ में रहता है।
समीर भी उसी के साथ रहता था। उसी के पते से उसने लाइसेंस बनवाया था। मृतक का बेटा गुलसेर गांव में ही रहता है। करीब एक महीने पहले समीर घर आया था। इसके बाद वापस लौट गया। तीन दिन पहले पता चला कि वह झारखंड में ब्याही बहन के यहां से गांव आने की बात कहकर निकला था। भाई ने भी खुदकुशी करने की ही बात कही। चौकी प्रभारी अजुहा बिजेंद्र सिंह का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट से ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें