फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने समाजवादी पेंशन लिए उठाई आवाज

Thu, 30 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
सदर तहसील के पूरब शरीरा गांव की महिलाओें ने समाजवादी पेंशन के लिए सीडीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि वह पात्र और गरीब हैं। बीपीएल सूची में उनका नाम भी दर्ज है। आरोप है कि पात्र होने के बाद भी उन्हे पेंशन  मुहैया नहीं कराई जा रही है। आलम यह है कि प्रधान ने गरीबों के बजाय अपात्रों को पेंशन दे दिया हैं। इससे गरीब पेंशन से वंचित हैं। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर समाजवादी पेंशन दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील के क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव की मालती देवी, राम सवांरी, सूरज कली, उर्मिला देवी, विमला देवी, दुर्गा प्रसाद आदि महिलाओं का कहना है कि वह पात्र और गरीब हैं। उनका बीपीएल सूची में नाम भी है। मगर प्रधान की मनमानी के चलते पात्रों को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

महिलाओं का कहना है कि खंड विकास अधिकारी को कई बार अवगत कराया गया। फिर भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। पेंशन के लिए लोग ब्लॉक और विकास भवन का चक्कर काट रहे हैं। बुधवार को दर्जनों महिलाओं ने सीडीओ से शिकायत की। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करा कर पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें