फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझनपुर व भरवारी के अधिशासी अधिकारी का रोका वेतन

विज्ञापन
Salary stopped for the executive officer of Manjhanpur and Bharwari - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक से अनुपस्थित मंझनपुर व भरवारी के ईओ का वेतन रोकने के डीएम ने निर्देश दिए। डीएम ने निर्माण कार्यों को समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने, लापरवाही व उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घर-घर भेजकर 60 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को चिह्नित कर कोरोना वैक्सीन लगाई जाए। कहा कि सभी ईओ ठेला, रेहड़ी, खोमचा एवं पटरी पर दुकान लगाने वालों को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित कराएं।
कन्या सुमंगला योजना के लिए अभियान चलाकर अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित कराने को कहा। उन्होंने 31 मार्च तक नदी व तालाबों के किनारे गड्ढे खुदवाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह पौध नर्सरी खोलें, ताकि विभाग प्राइवेट सेक्टरों से पौध न खरीदकर स्वयं सहायता समूहों से ही खरीदें जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से चुनाव को देखते हुए विद्युत विभाग को बचे हुए सभी स्कूलों में विद्युतीकरण कराने, रोड पर पड़ने वाले पोलों को अन्यत्र शिफ्ट कराने, गोशालाओं में विद्युतीकरण का कार्य कराने को कहा। इस मौके पर सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार सिंह, डीडीओ विजय कुमार, पीडी सहित अन्य विभागीय अफसर मौजूद रहे।

Salary stopped for the executive officer of Manjhanpur and Bharwari- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें