फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन से गुल है शाहपुर उपकेंद्र की बिजली

Wed, 13 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 विकास खंड सरसवां के शाहपुर उपकेंद्र की बत्ती 25 दिन से गुल है। इससे उपकेंद्र से आपूर्ति पाने वाले 25 गांवों में अंधेरा छाया है। भीषण गर्मी और उमस के दौरान बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। उधर, झील में दलदल होने की वजह से महकमे के जिम्मेदार लाइन ठीक नहीं करा पा रहे हैं। दलदल के चलते पोल नहीं लग पा रहे हैं।
विज्ञापन


दोआबा में 25 दिन पहले आए चक्रवाती तूफान के दौरान शाहपुर पावर हाउस को गई 33 हजार लाइन के आठ पोल टूट गए। इससे उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से उपकेंद्र से जुड़े शाहपुर, भवंसुरी, अलवारा, डूड़ीबाग, रानीपुर, उमरावां, मुबारकपुर, महेवा, जमुनापुर सहित 25 गांवों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इस दौरान पड़ रही उमस भरी गर्मी से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। 25 दिन से ठप बिजली आपूर्ति को ठीक करने के लिए महकमे के जिम्मेदार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं।

इलाके के मान सिंह, भगवान, भोला, पप्पू, अर्जुन, फूल सिंह आदि का आरोप है कि महकमे के जिम्मेदार ग्रामीणों की समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। इसके चलते 33 हजार लाइन के डैमेज हुए आठ पोल नहीं बदले जा सके।
विज्ञापन


 शाहपुर उपकेंद्र को गई 33 हजार लाइन के आठ पोल अलवारा झील के बीच से होकर गुजरे हैं। तूफान के दौरान आठ पोल टूटकर डैमेज हो गए। दलदल होने की वजह से विभाग लाइन को नहीं तैयार करा पा रहा है। बगल से लाइन बनाने में अतिरिक्त तार और पोल की जरूरत है। इसके लिए जेई ने इस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। हालांकि अभी तक ठप उपकेंद्र के लिए पोल और तार का इंतजाम नहीं हो सका है।

शाहपुर उपकेंद्र की लाइन अलवारा झील से होकर गई थी। मौजूदा समय में झील में दलदल के चलते पोल नहीं गाड़े जा सकते। अलग से लाइन बनाने के लिए अतिरिक्त पोल और तार का इस्टीमेट भेजा गया है। तार-पोल मिलते ही उपकेंद्र की नई लाइन बनवाकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

जगरूप, जेई शाहपुर उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें