फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 129 का चयन

Thu, 27 Dec 2018 12:40 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
सिराथू। सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज की ओर से आईटीआई सिराथू में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें चार निजी कंपनियों ने साक्षात्कार लिए। इसमें 129 युवकों का चयन किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को सिराथू के आईटीआई में रोजगार मेले में शिक्षित बेराजगार रोजगार की तलाश में साक्षात्कार देने के लिए गए। सेवायोजना विभाग प्रयागराज मंडल की ओर से आयोजित मेले में ओम हिमालय प्रा लि. लखनऊ, शिव शक्ति प्रा.लि. लखनऊ, सिक्योरटी प्रा. लि. नोएडा एवं एक्वा हेल्थ प्रा.लि. लखनऊ आदि ने साक्षात्कार लिए। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मेले में ओम हिमालय प्रा.लि. ने 29, शिव शक्ति ने 25, सिक्योरटी प्रा. लि. ने सात और एक्वा हेल्थ प्रा.लि. ने तकरीबन 68 बेरोजगार युवकोें का चयन साक्षात्कार से किया है। सेवायोजन विभाग के संयुक्त निदेशक आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की मंशा है कि शिक्षित बेरोजगारोें को अधिक से अधिक निजी कंपनियों में नौकरी देकर उन्हें बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें