फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Thu, 27 Dec 2018 12:40 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। सगे भाइयों को गोली मारने के मामले में नामजद किए गए लोगों की गिरफ्तारी न होने से खफा पीड़ित परिवार का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। परिवार की महिलाओं ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


मंझनपुर कस्बा निवासी सफीक अहमद ने बताया कि पूर्व चेयरमैन पुत्रों ने महीने भर पहले विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान उसे गोली मार दी थी। सूचना पाकर पहुंचे सगे भाई मुनीस को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में पूर्व नगर अध्यक्ष के बेटे मेंहदी हसन, वकार, औन मोहम्मद और इनके साथी सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पीड़ित के मुताबिक पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने में आनाकानी कर रही है। इससे उनका हौसला बढ़ा हुआ है। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने बुधवार को एसपी ऑफिस में प्रदर्शन करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें