फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में फिर डेंगू ने दी दस्तक

Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में एक बार फिर डेंगू के दस्तक देने की आशंका जताई जा रही है। मंझनपुर की एक युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने डेंगू से पीड़ित होने की संभावना जताते हुए उसका उसका इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर के आसपास के गांवों में मलेरिया बुखार के साथ ही अब डेंगू ने दस्तक दे दी है। मंझनपुर के पाता कलोनी की रहने वाली रेशमा बानों (22) पुत्री मुजाहिर उद्दीन को तीन दिन पहले यानि 25 अगस्त को तेज बुखार आया था। परिजनों ने उसी दिन उसको मंझनपुर के जिला अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया। इलाज करा कर परिजन उसे लेकर घर चले गए। 26 अगस्त यानि शुक्रवार की रात युवती की हालत बिगड़ने पर परिवारीजन घबरा गए। परिजन दोबारा उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने डेंगू से पीड़ित होने की आशंका जताते हुए खून जांच के लिए भेजकर युवती का इलाज शुरू कर दिया है।

मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है। अपने कमीशन के चक्कर में आए दिन चिकित्सक अस्पताल में सुविधाएं होते हुए भी बाहर से दवा लाने और खून की जांच के लिए पर्चा लिख देते हैं। अस्पताल के चिकित्सकों की शिकायत अनेकाें बार जिला प्रशासन से भी की जा चुकी है फिर भी यहां के डॉक्टर अपनी आदत में सुधार नहीं ला रहे है। अस्पताल में भर्ती रेशमा बानों के तीमारदारों ने बताया कि उनकी बेटी को डेंगू हो गया है। वह 26 अगस्त से जिला अस्पताल में भर्ती है। जिला अस्पताल में पैथोलॉजी होते हुए भी डॉक्टर ने बाहर से जांच लिख दिया है। आरोप है कि उनके पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं हैं तो वह बाहर से खून की जांच कैसे कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें