फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत व सेक्रेटरी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीओ पंचायत व सेक्रेटरी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर भूमि बैनामा कराने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/कड़ा। फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर भूमि का बैनामा कराने के एक मामले में कड़ा धाम पुलिस ने एडीओ पंचायत व सेक्रेटरी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रकरण सौरई बुजुर्ग गांव का है। अदालत के निर्देश पर रिपोर्ट लिखने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा निवासी कुलदीप तिवारी ने बताया कि उसकी ननिहाल कड़ा इलाके के सौरई बुजुर्ग गांव में है। पीड़ित की मानें तो नाना शिवसेवक के नाम रही भूमि का करीब छह महीने पहले उनके पड़ोसी राकेश कुमार ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर अपने नाम बैनामा करा लिया। इसमें सौरई के ही सर्वनाम ने बयान दिया। वहीं एडीओ पंचायत शशिकांत तथा सेक्रेटरी मक्खन लाल ने भी सहयोग किया। भूमि बैनामा कराए जाने की जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए। उसका कहना है कि तभी स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। बुधवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले में कड़ा कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें