फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आज से इतिहास हो गई रजिस्टर्ड डाक सेवा

Wed, 01 Oct 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
डॉ. नईम हासमी
विज्ञापन
डाकघरों में रजिस्टर्ड डाक सेवा आज से बंद हो जाएगी। इसकी जगह अब स्पीड पोस्ट से ही दस्तावेज या पार्सल भेजे जा सकेंगे। व्यवस्था में बदलाव के साथ ही ग्राहकों को आधुनिक सुविधाएं देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस सेवा को महंगा किया गया है। ऐसे में अब ग्राहकों को पत्र भेजने पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन

भारत में रजिस्टर्ड डाक सेवा की शुरुआत 1854 में हुई थी लेकिन 1877 में इसे एक औपचारिक सेवा के रूप में शुरू किया गया। यह सेवा महत्वपूर्ण दस्तावेजों, कानूनी नोटिस और कीमती सामानों की सुरक्षित और विश्वसनीय डिलीवरी के लिए शुरू की गई थी जिसमें डिलीवरी के प्रमाण के लिए प्राप्तकर्ता के हस्ताक्षर लिए जाते थे।
डाकघर में तमाम लोग अपने जरूरी पत्रों को रजिस्टर्ड डाक सेवा के माध्यम से भेजते थे। हालांकि अब इसे बंद करते हुए डाक विभाग स्पीड पोस्ट सेवा शुरू करने की योजना तैयार का चुका है। यह सेवा एक अक्तूबर से लागू हो रही है। भारतीय डाक विभाग का दावा है कि इसमें पूरी तरह से सुरक्षा का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा इस सेवा के समाप्त होने के बाद लोगों को थोड़ी महंगाई का भी सामना करना पड़ेगा। दरअसल स्पीड पोस्ट को हवाई जहाज और सुपरफास्ट ट्रेनों से भेजा जाता है। इसके चलते यह सेवा महंगी रहती है। रजिस्टर्ड डाक भी पिछले कुछ समय से स्पीड पोस्ट सेवा के साथ ही भेजी जानी शुरू हो गई थी लेकिन इसके रेट कम होने से डाक विभाग को इससे घाटा हो रहा था।
इसके मद्देनजर डाक विभाग ने रजिस्टर्ड सेवा को स्पीड पोस्ट में समाहित कर दिया है। अब स्पीड पोस्ट सेवा की दरें जारी कर दी गई हैं। हालांकि इस सुविधा को अपडेट करते हुए आधुनिक किए जाने की बात कही गई है। स्पीड पोस्ट सेवा को ट्रैक भी किया जा सकेगा। इसमें छात्रों के लिए 10 प्रतिशत डिस्काउंट की सुविधा है।

रजिस्टर्ड डाक सेवा समाप्त होने से पार्सल व पत्र की गोपनीयता को लेकर अभी संदेह है। इसके लिए स्पीड पोस्ट को विश्वास बनाने में समय लगेगा। हालांकि अब इसके लिए कुछ नहीं किया जा सकता है।
दिलीप अग्रहरि, करारी

रजिस्टर्ड डाक सेवा से पत्र व पार्सल की गोपनीयता बनी रहती थी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी यह अच्छी थी। इसे बंद करने से बेहतर होता कि इसकी कीमत में वृद्धि कर दी जाती। दूसरी सेवा भी तो महंगी ही है।
डॉ. नईम हासमी, करारी

रजिस्टर्ड डाक सेवा को स्पीड पोस्ट में समाहित किया जा रहा है। यह एक अक्तूबर से लागू कर दी जाएगी। दरों में भी बदलाव किया गया है। इसकी सूची जारी की गई है। सेवा में बदलाव करते हुए इसे आधुनिक बनाया गया है।
विज्ञापन

शुभम कुमार, सब पोस्टमास्टर, करारी

डॉ. नईम हासमी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें