फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज की मांग को लेकर, सगाई के बाद शादी से इन्कार

Sun, 07 Apr 2024 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग को लेकर, सगाई के बाद शादी से इन्कार
विज्ञापन

-सरायअकिल इलाके की घटना, पीड़ित पिता की तहरीर पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव में दहेज की मांग को लेकर वर पक्ष ने सगाई के बाद शादी से इन्कार कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरायअकिल क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के पिता ने बताया कि उसने अपने बेटी की शादी चरवा कोतवाली के शेखपुर रसूलपुर गांव में रहने वाले नीरज के साथ तय की थी। शादी तय होने पर दोनों परिवार के बीच सगाई, गोदभराई की रस्म अदायगी होने के बाद ससुरालवालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। दो लाख नकदी नहीं देने पर शादी से इन्कार कर दिया। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बन सकी। आरोप है कि जिद करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नीरज और उसकी मां कुसुम देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें