फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महोबा में आज रफ्तार भरेंगी सगी बहनें संजना व खुशबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्युदय यूथ क्लब की संभागीय खेल प्रतियोगिताएं महोरा के राठ रोड स्थित एक निजी स्कूल में होगी। इस प्रतियोगिता में चायल की सगी बहनें खुशबू और संजना हिस्सा ले रही हैं। 16 व 17 नवंबर को होने वाली इस प्रतियोगिता में चायल तहसील से इनका चयन हुआ है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए वह शुक्रवार को राठ (महोबा) के लिए रवाना हो गईं। आज वह पदक जीतने के लिए रफ्तार भरेंगी।
विज्ञापन

डीएवी मैदान राठ रोड में संभाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में चायल के बलीपुर टाटा की रहने वाली सगी बहनें खुशबू व संजना हिस्सा ले रही है। एकल अभियान की तहसील अध्यक्ष आचार्य पूनम ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में दोनों बहनें हिस्सा लेंगी। इन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस मौके पर अंचल कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तमदास टंडन, सुनील केसरवानी, अनूप केसरवानी, अनीता शर्मा, दौलतराम, गुड्डू, जयप्रकाश, आचार्य वर्षा वर्मा समेत संगठन से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें