फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू वाहन की चपेट में आकर सगे भाइयों की मौत

Thu, 04 May 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। कस्बे के पशु बाजार में मवेशियों की खरीद-फरोख्त करने आ रहे फतेहपुर के बाइक सवार सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के हथगांव निवासी तौहीद (26) व तौफीक (23) सगे भाई थे। दोनों मवेशियों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। बुधवार भोर दोनों बाइक से अजुहा पशु बाजार आ रहे थे। अजुहा बाजार के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों ने प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर तड़प कर दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंचे पशु बाजार से अन्य कारोबारियों ने शवों की शिनाख्त की। मृतकों के भाई सरवर ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश के लिए टोल प्लाजा व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
कस्बे में अंबर ढाबा के पीछे पशु बाजार लगती है। हाईवे के बीच डिवाइडर बना है। इसकी वजह से लोग अक्सर विपरीत दिशा से पशु बाजार आते हैं। हादसे के शिकार हुए भाइयों ने भी यही गलती की थी।
विज्ञापन

दोनों भाइयों के पास मिला बैग खाली था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि दोनों अगर मवेशी खरीदने आए थे तो उनके पास पैसा क्यों नहीं था। कयास लगाए जा रहें हैं कि घायलों की मदद को पहुंचे लोगों ने पैसा लूट लिया होगा। फिलहाल पुलिस को दी गई तहरीर में पैसों का कोई जिक्र नहीं किया है।सरवर ने बताया कि केवल तौहीद की दो साल पहले शादी हुई थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें