बना हुआ है क्रम, खुद चले आते भक्त
श्रीराम जानकी कुटी में जाप के लिए आने वाले मेड़रहा निवासी जनार्दन द्विवेदी बताते हैं कि हर गांव का एक क्रम बना हुआ है। इसी क्रम से गांव के लोग सीता-राम का जप करने आते हैं। ढोकसहा के छेदीलाल ने बताया कि जाप के लिए कभी किसी को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती। लोग खुद ही चले आते हैं। नरेंद्र बारा के राम सिरोमणि यादव, मढ़ी के बुदुल गौतम ने कहा कि श्रीराम की कृपा से ही अयोध्या में मंदिर का सपना साकार हुआ है।
श्रीराम की कृपा से ही क्षेत्र के लोग फलफूल रहे हैं। मंदिर में हो रहे जाप के प्रभाव से भगवान के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण से बेहद खुश हूं। - बुधराम यादव, बारा
क्षेत्र के तमाम गांवों के लोग मिलकर भगवान के नाम के जाप को नियमित जारी रखे हुए हैं। हर कोई समय निकालकर पूरी आस्था के साथ इसमें शामिल होता है। - शशिकांत त्रिपाठी, मोहद्दीपुर
क्षेत्र की भलाई के लिए कुटी में सीताराम का अखंड जाप कराया जा रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण से काफी खुशी मिली। भक्तों से अपील है कि 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन अपने आसपास के मंदिर में जाएं। पूजा-पाठ करें और मंदिर व घर में दीपक जलाएं। - महंत जय रामदास, रामजानकी कुटी, बाबा का पूरा