फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रक्षाबंधन आज, बहनें भाइयों की कलाइयों पर बांधेंगी नेह की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षा बंधन शनिवार को मनाया जाएगा। बहनें भाइयों की कलाई पर नेह की डोर बांधेंगी। शुक्रवार को ही राखी, मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्पाइडमैन, छोटा भीम, मोटू-पतलू वाली राखियां बच्चों की पसंदीदा रहीं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। जिला मुख्यालय मंझनपुर हो या फिर, करारी, भरवारी, सरायअकिल, सिराथू, मनौरी, पश्चिमशरीरा समेत सभी छोटी-बड़ी बाजारों में शुक्रवार से ही राखी, मिठाई की दुकानें सज गई थीं। बाजार में रेशमी धागे वाली राखी, गोल्ड प्लेटेड चेन वाली राखी, सिल्वर चेन की राखी को बहनों ने काफी पसंद किया।
वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए आकर्षक गिफ्ट खरीदे। इस बार राखियों पर विभिन्न देवी-देवताओं के स्टीकर और छोटी-छोटी प्लास्टिक की मूर्तियां भी लगाई गई हैं। वहीं, सराफा बाजार में चांदी की राखी और सिक्कों की खूब बिक्री हुई। मंझनपुर चौराहे में रेडीमेड कपड़ाें की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। बाजार पूरे दिन लोगों से गुलजार रहा।
विज्ञापन

देशी राखियों की धूम, चाइनीज रही गायब : इस बार बाजार में सबसे सस्ती रेशम की पारंपरिक राखियों की खूब बिक्री रही। लेकिन, चाइनीज राखियां बाजार से गायब नजर आईं। बाजार में ब्रेसलेट वाली राखियों की बिक्री भी जोरों पर रही।
सेवइयों की भी जमकर हुई बिक्री :
रक्षाबंधन के मौके पर सेवई और सूतफेनी की जमकर बिक्री हुई। खरीदारों से दुकानें भरी रहीं।
मिठाइयों और चाकलेट की रही डिमांड : रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानें गुलजार रहीं। लोगों ने चाकलेट और डिब्बाबंद मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग सुबह से देर रात तक खरीदारी करते रहे। वहीं, शहर से लेकर गांव तक खोये की मांग रही। मिठाई की दुकानों पर भी लोगों ने खोये की मिठाई को खूब पंसद किया। दुकानों पर खोये की मिठाई 450 से 500 रुपये प्रतिकिलो में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें