फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शराब नहीं, हार्ट अटैक से हुई थी राजेश की मौत

Fri, 24 Feb 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
काजू गांव निवासी राजेश गुप्ता की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। मंगलवार रात दोस्तों संग पार्टी मनाकर लौटे राजेश का शव बुधवार सुबह बिस्तर पर मिला था। आशंका जाहिर की जा रही थी कि राजेश की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई थी।
विज्ञापन

काजू गांव निवासी राजेश (30) मजदूरी करके अपनी दिव्यांग मां का भरण-पोषण करता था। करीब चार वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां ने बताया कि राजेश को शराब पीने की लत थी। मंगलवार शाम वह दोस्तों के साथ एक पार्टी में गया था। देर रात घर लौटा और अपने बिस्तर में जाकर सो गया। बुधवार सुबह उसका शव बिस्तर पर मिला।
मामले में मृतक की मां ने जहरीली शराब पीने से मौत होने की आशंका जाहिर की। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सच्चाई जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इंस्पेक्टर आलोक कुमार का कहना है राजेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है।
विज्ञापन

इसके अलावा उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं। फेफड़े में इंफेक्शन होने का भी जिक्र है। इस लिहाज से राजेश की मौत किसी तरह से संदिग्ध नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें