फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर रेलवे की मैन की मौत

विज्ञापन
बिदनपुर रेलवे लाइन पर कार्य करने के दौरान रेलवे कर्मी की ट्रेन हादसे में मौत होने के बाद गमजदा पर? - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर बिदनपुर स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह ट्रैक पर काम कर रहा एक रेलवे कीमैन ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के साथ ही विभागीय अफसर घटना की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के बड़ी चकिया निवासी महेश कुमार (45) रेलवे में कीमैन के पद पर तैनात थे। महेश की तैनाती इन दिनों कौशाम्बी जनपद के कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बिदनपुर स्टेशन पर थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम ट्रैक पर काम कर रही थी। टीम में महेश यादव भी शामिल थे।
सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे ट्रैक पर काम करते समय महेश प्रयागराज की तरफ से आ रही नंदन-कानन एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इससे कीमैन के चीथड़े उड़ गए। अचानक हुए हादसे को देख साथी कर्मचारियों के होश उड़ गए। कर्मचारियों ने फौरन सूचना स्टेशन मास्टर समेत विभागीय अफसरों को दी। सूचना के बाद रेल अफसरों के साथ ही जीआरपी मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। मौत की मनहूस खबर मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से वृद्ध घायल
महेवाघाट कोतवाली के बैरागीपुर निवासी निसार अहमद (65) बृहस्पतिवार को किसी काम से बाजार गए थे। घर लौटते समय बाजार से कुछ दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल निसार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में वृद्ध की हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें